फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी ने गोली मारकर युवक का कत्ल किया 

Fri, 15 Jul 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
एक पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी के साथ एक व्यक्ति के संबंधों के शक में उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। थाना सिटी प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक गुरजीत सिंह के घर पर रणजीत सिंह आता-जाता था। जिस मकान में रणजीत सिंह रहता था, उस मकान में कुछ और महिलाएं भी किराए पर रहती थीं। 
विज्ञापन


जब रणजीत सिंह पूर्व सैनिक के मकान में आया हुआ था तो ऊपर से गुरजीत आ गया। वहां दोनों की तकरारबाजी हो गई। इस वजह से मकान में रहती महिलाओं व रणजीत सिंह ने गुरजीत सिंह की पकड़कर पिटाई की।
विज्ञापन


एक बात तो गुरजीत वहां से चला गया और कुछ देर बाद अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर फिर आ गया और रणजीत सिंह को गोली मार दी। 

थाना प्रभारी दविंदर सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसे असलाह सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें