फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: नौ साल की बच्ची के पेट में हुआ दर्द तो सामने आया खौफनाक सच, होली के दिन अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Sun, 20 Mar 2022 05:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

होली के दिन एक अधेड़ ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी नशे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में होली के दिन एक अधेड़ ने नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। वारदात का पता उस समय चला जब बच्ची की मां घर आई तो उसने अपनी मां को सारी जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन दो की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बच्चे होली खेल रहे थे। होली खेलने के बाद बच्चे आए तो आरोपी बच्ची को साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। दोपहर बाद उसकी नौ वर्षीय बेटी घर पर आई और आकर बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। जिसके बाद बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के अनुसार आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया था, जहां वह जूते बनाने का काम करता है और उसने नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें