फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: दस रुपये का फटा नोट मिलने पर भड़का युवक, सब्जी विक्रेता पर तेल डालकर लगा दी आग

Fri, 31 Mar 2023 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी ने सब्जी विक्रेता शेखर से 20 रुपए की मूलियां खरीदी और 50 का नोट दिया। शेखर ने उसे 30 रुपये लौटा दिए। इसमें 10 रुपये का एक नोट फटा हुआ था। फटा नोट देख आरोपी बौखला गया और शेखर के सामने नोट फाड़ कर उसे गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन
लुधियाना में सब्जी विक्रेता को लगाई आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में हैबोवाल के चंदर नगर स्थित सिविल सिटी इलाके में एक व्यक्ति ने सब्जी विक्रेता पर तेल डाल कर उसे आग लगा दी। सब्जी विक्रेता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी को सब्जी देकर पैसे जो वापस लौटाए थे उसमें से एक दस रुपये का नोट फटा हुआ था। इसके बाद बहस हुई और आरोपी ने सब्जी विक्रेता को पीट कर आग लगा दी।
विज्ञापन


इस वारदात में घायल हुए हैबोवाल के मोहल्ला हरगोबिंद नगर निवासी घायल शेखर को उसके भाई राजेश ने इलाका निवासियों के साथ मिलकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर रवि शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : तरनतारन में बर्बरता: गुरुद्वारे से लौट रहे ग्रंथी पर हमला, टांग काटकर ले गए आरोपी, हाथ की उंगलियां भी काटी
विज्ञापन


राजेश द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपने भाई के साथ इलाके में ही नारायण वेजिटेबल के नाम से दुकान चलाता है। गुरुवार सुबह वह सब्जी बेच रहा था तो आरोपी ने उससे 20 रुपए की मूलियां खरीदी और 50 का नोट दिया। शेखर ने उसे 30 रुपये लौटा दिए। इसमें 10 रुपये का एक नोट फटा हुआ था। फटा नोट देख आरोपी बौखला गया और शेखर के सामने नोट फाड़ कर उसे गाली गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने शेखर से मारपीट भी की। 
विज्ञापन


इस बीच इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और दोनों का राजीनामा करवा दिया। इस दौरान आरोपी ने शेखर के गले मिलते ही उसके पीछे और आगे तेल डाल कर उसे आग लगा दी। शेखर को बचाने के लिए लोगों ने उस पर पानी डाला। इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। पीड़ित को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें