फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: धार्मिक स्थल के गुम्बद पर फहराया भगवा झंडा, पुलिस ने पांच को किया गिरफतार

Fri, 31 Mar 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में गुरुवार शाम को कुछ युवक भगवा झंडा लेकर खरखौदा के एकता चौक के पास स्थित धार्मिक स्थल में जा घुसे और उन्होंने धार्मिक स्थल की गुम्बद पर झंडा लगा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने मौके का दौरा किया।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा शहर में एकता चौक के पास धार्मिक स्थल के गुम्बद पर धर्म विशेष के युवकों ने भगवा झंडा फहरा दिया। जिससे नाराज दूसरे समुदाय की और से पुलिस को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने धार्मिक स्थल में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वहां घुसने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने धार्मिक स्थल में पुलिस बल की तैनाती करवा दी है l 

विज्ञापन


एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
गुरुवार शाम को कुछ युवक भगवा झंडा लेकर खरखौदा के एकता चौक के पास स्थित धार्मिक स्थल में जा घुसे और उन्होंने धार्मिक स्थल की गुम्बद पर झंडा लगा दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने भी मौके का दौरा करने के साथ ही धार्मिक स्थल में घुसने वालों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश दिए। साथ ही मस्जिद की देखरेख करने वालों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन उनके साथ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पांच युवकों को पकड़ा है। अभी जांच जारी है। वहीं धार्मिक स्थल पर फिलहाल शांतिपूर्वक माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें