फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: नशे के ओवरडोज से युवक की मौत, बेसुध होने पर दो दोस्तों ने पत्थर पर पटका सिर, आरोपी फरार

Fri, 09 Aug 2024 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

दीपक अपने दोस्तों के साथ न्यू बाजवा नगर में खाली प्लाट में पहुंचा। उसके दोस्तों ने पहले से ही नशा किया हुआ था। दोस्तों ने दीपक को नशे का इंजेक्शन लगाया तो वह बेसुध हो गया। दोस्तों को समझ नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने दीपक का सिर पत्थर के साथ पटका।
विज्ञापन
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब में नशे का चलन कम नहीं हो पा रहा है। लुधियाना के न्यू बाजवा नगर में दो दोस्तों ने अपने साथी को नशा कराया। जब वह अधिक नशे के कारण बेसुध हो गया तो युवकों ने उसका सिर पत्थर पर पटका जिसके बाद उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। युवक को पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान राहों रोड निवासी 19 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और दोनों फरार युवकों की तलाश जारी है। 

जानकारी के अनुसार दीपक अपने दोस्तों के साथ न्यू बाजवा नगर में खाली प्लाट में पहुंचा। उसके दोस्तों ने पहले से ही नशा किया हुआ था। दोस्तों ने दीपक को नशे का इंजेक्शन लगाया तो वह बेसुध हो गया। दोस्तों को समझ नहीं आया कि क्या करें। इसके बाद उन्होंने दीपक का सिर पत्थर के साथ पटका। लोगों के शोर मचाने पर दोनों युवक भाग गए। पुलिस ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें