फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने उजाड़ा बेटी की मांग का सिंदूर: दामाद को मारने के लिए प्लानिंग... फिर उस दिन का इंतजार, दो गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 07:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मां-बाप ने बेटी के सुहाग की हत्या कर उसे विधवा बना दिया। बेटी के पति को मारने के लिए कई दिनों से प्लानिंग हो रही थी। उसकी रेकी की गई। दामाद को मारने के लिए बिहार से हथियार लाए गए थे। 
विज्ञापन
दामाद की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मां व पिता ने अपनी बेटी की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। ससुरालियों ने दामाद को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। बेटी के सुहाग को मारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 

विज्ञापन


लुधियाना के ईशर सिंह नगर इलाके में गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए सोनू की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ससुराल वालों ने की है। थाना सदर की पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले में मृतक सोनू के ससुर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोनू का साला, सास और एक अन्य युवक अभी फरार हैं।

आरोपियों ने इसलिए दामाद की हत्या की क्योंकि बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर सोनू से शादी की थी। अंतरजातीय शादी के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपियों की पहचान राम दयाल और उसके साथी दीपक कुमार के रूप में हुई है। जबकि राम दयाल की पत्नी अनीता, बेटा आलोक कुमार और राहुल कुमार अभी फरार हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक, .32 बोर की पिस्तौल मैगजीन के साथ तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन

बिहार से लाए गए थे हथियार
एडीसीपी 2 करणवीर सिंह ने बताया कि सोनू का परिवार भी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई स्थित गांव परसोला का रहने वाला है। सोनू ने करीब डेढ़ साल पहले राम दयाल की बेटी के साथ शादी की थी। अंतरजातीय शादी के कारण दोनों परिवारों में विवाद था। राम दयाल किसी तरह से सोनू और उसके परिवार से बदला लेना चाहता था, वह बिहार से हथियार और चार कारतूस लाया, अपने पारिवारिक सदस्यों और दीपक कुमार यादव को इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साथ मिलाया। 
विज्ञापन

हत्या से पहले की गई थी रेकी
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी रेकी की। आरोपियों को पता चला कि इलाके में धार्मिक समागम होने वाला है तो सोनू रेहड़ी लेकर घर पहुंचेगा। आरोपियों ने मौका देख घर के बाहर ही सोनू को गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल और गोली सिक्का बरामद किया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके फरार साथियों का भी पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें