फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 ग्राम हेरोइन समेत दो भाई काबू

Thu, 11 Feb 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गांवों में हेरोइन और अफीम की तस्करी करने वाले तस्कर भाइयों को काबू किया है। उनके कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस को इनके तीसरे साथी की तलाश है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये है।
विज्ञापन



जगरांव के एसपी (डी) जसदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस को वीरवार सुबह सूचना मिली कि गांवों में नशे की तस्करी करने वाले गैंग के सदस्य सप्लाई देने आ रहे हैं। सीआईए प्रभारी वरियाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गुरुद्वारा नानकसर के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।

उनकी तलाशी ली गई, उनके कब्जे से सात सौ ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान लखबीर सिंह और निरवैर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों भाई यूपी के सतारगंज से नशा लेकर आते और गांवों में इसकी सप्लाई करते हैं। इनका तीसरा साथी गुरमीत सिंह फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें