फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी मालिक को गोली मारी, घायल

Thu, 11 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
किदवई नगर स्थित अजीत नगर मोहल्ले में वीरवार दोपहर गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से संजीव बेकरी के संचालक 62 वर्षीय जोगिंदर पाल डंग जख्मी हो गए। उनको तुरंत सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस मोहल्ले में पंजाब के पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का निवास घर भी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी सतीश मल्होत्रा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आसपास के लोगों का कहना है कि हमलावरों की संख्या दो थी। हालांकि किसी को यह नहीं पता कि वे किस वाहन में आए थे। पुलिस आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार जोगिंदर पाल अपनी बेकरी में सामान सही कर रहे थे। अचानक उन पर किसी ने पीछे से गोली चला दी। गोली उनकी पीठ में लगी। पहले तो जोगिंदर समझ नहीं पाए, लेकिन जब खून निकलने लगा तो उन्होंने शोर मचा दिया। जोगिंदर हमलावरों को देख नहीं पाए। जोगिंदर का बेटा अनिल दुकान के पीछे बेकरी की वर्कशॉप में था और छोटा बेटा संजीव बाजार से सामान लेने गया था।
विज्ञापन


आवाज सुन कर अनिल दुकान की तरफ आया और पुलिस को सूचना दी। एसीपी सतीश मल्होत्रा, एसीपी (क्राइम) पृथीपाल सिंह, थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी अवतार सिंह, सीआईए प्रभारी राजन परमिंदर सिंह और अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कुछ दिन पहले शाखा पर भी चली थीं गोलियां
कुछ दिन पहले ही किदवई नगर के शहीद पार्क में आरएसएस की शाखा पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाई थीं।

दो घर छोड़ कर ही हुई वारदात : पूर्व सेहत मंत्री
पूर्व सेहत मंत्री सतपाल गोसाईं का कहना है कि उनके निवास से दो घर छोड़कर ही बेकरी है। इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह से चरमरा गई है। लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें