फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर हत्या मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर रवि राजगढ़ ने खोला मुंह और पकड़े गए शातिर

Mon, 10 Nov 2025 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब के समराला के गांव माणकी में 3 नवंबर को कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह किंदा की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी फरार थे, जिन्हें पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना के समराला में कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने तरनतारन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पनाह देने वाले को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टर रवि राजगढ़ से कड़ी पूछताछ की और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


गुरविंदर सिंह हत्या मामले में शामिल हरकरण सिंह उर्फ करण निवासी मादपुर, गुरतेज सिंह उर्फ तेजी निवासी चक सराय, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू निवासी चक सराय, राजवीर सिंह उर्फ लल्ली निवासी मादपुर को गिरफ्तार किया।  तरनतारन के गांव रत्तोके में दविंदर सिंह ने इन्हें पनाह दी थी। पुलिस ने दविंदर सिंह को भी कर लिया गया। 

पुलिस गैंगस्टर रवि राजगढ़ से कर रही थी पूछताछ
खन्ना पुलिस का सीआईए स्टाफ तीन दिन पहले गैंगस्टर रवि राजगढ़ को लुधियाना जेल से प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस रवि राजगढ़ से उसके पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी ले रही हे। बताया जा रहा है कि रवि राजगढ़ ने दोराहा-खन्ना व आसपास के क्षेत्रों में अपना अच्छा खासा नेटवर्क खड़ा कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरविंदर सिंह की हत्या में शामिल आरोपी इन दिनों तरनतारन में छुपे हुए थे। पुलिस की टीम उन्हें वहां पर भी ट्रेस कर रही थी। इसके अलावा पुलिस ने भाजपा नेता मिठ्ठू जटाना को भी गिरफ्तार किया है और उससे भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


रवि राजगढ़ और मिठ्ठू जटाना अच्छे दोस्त 
गैंगस्टर रवि राजगढ़ ओर भाजपा नेता मिठ्ठू जटाना की अच्छी दोस्ती है और दोनों काफी करीबी माने जाते हैं। ऐसे में पुलिस मिठ्ठू जटाना के जरिए भी रवि राजगढ़ के राज जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के बाद खन्ना की एसएसपी ज्योति यादव ने कहा था कि अनमोल विश्नोई के नाम से जारी की गई पोस्ट फेक है और यह पुलिस की जांच को भटकाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन पुलिस अभी तक यह साफ नहीं कर पाई कि आखिर यह पोस्ट किसने डाली थी। उधर, इस मामले को लेकर अभी किसी अधिकारी ने कोई खुलासा नहीं किया है। इसे लेकर मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें