फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी सुरक्षा गार्ड से चली गोली, रेहड़ी चालक घायल

Tue, 02 Aug 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
गोली
विज्ञापन
गुरदेव नगर इलाके में सोमवार देर शाम कोठी के बाहर खड़े प्राइवेट सुरक्षा गार्ड की गन से अचानक गोली चल गई। गोली पास में खड़े रेहड़ी चालक को लगी। रेहड़ी चालक घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल की पहचान गोबिंद नगर के रहने वाले हरपाल सिंह के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही एसीपी सराभा नगर रुपिंदर कौर सरा और थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही सिक्योरिटी गार्ड वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से गन और एक खोल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

थाना डिवीजन पांच के एडिशनल एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान 60 साल के केवल सिंह के रूप में हुई है। वह फॉर एक्स नामक सुरक्षा एजेंसी में काम करता था। वह रात की ड्यूटी पर गुरदेव नगर स्थित कारोबारी कैलाश अग्रवाल की कोठी के बाहर तैनात था।
विज्ञापन


शाम को वह घर के एक नौकर के साथ बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था। जैसे ही उसने कंधे से अपनी 12 बोर की गन उठाकर रखी तो उसमें से अचानक गोली चल गई जो 50 मीटर दूरी पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले हरपाल के पेट में जा लगी। यह देख केवल गन वहीं पर छोड़कर भाग गया।

कोठी मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पवन का कहना था कि केवल की सुरक्षा एजेंसी को सूचना दी गई है। पुलिस घायल के बयान लेकर अगली कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें