फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का सुराग देने पर दो लाख के इनाम का एलान 

Tue, 02 Aug 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
रुपये - फोटो : Desk
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी लगी, मगर लुटेरों के रुमाल मुंह पर बांधे होने के कारण किसी का चेहरा सामने नहीं आ सका।
विज्ञापन


पुलिस ने अब लुटेरों के बारे में सूचना देने पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लुटेरों के बारे में जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इस मामले को हल करने के लिए अलग अलग टीमें बनाई हैं। 

सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए पुलिस ने कई बार दिए थे आदेश
पिछले साल तत्कालीन एडीसीपी हेड क्वार्टर सुखपाल सिंह बराड़ ने बैंक वालों को आदेश दिए थे कि बैंकों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड जरूर तैनात किए जाएं। कोचर मार्केट स्थित पीएनबी की शाखा के प्रबंधकों को भी सिक्योरिटी गार्ड रखने के आदेश दिए गए थे, मगर बैंक प्रबंधकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की तरफ से लुटेरों का पता लगाने वालों को दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। 
इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा, एसएचओ, थाना डिवीजन पांच 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें