फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में रावी में गिरा बाइक सवार, बहाव में लापता

Fri, 03 Jun 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
रावी नदी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
खड़ामुख-होली मार्ग पर तियारी पुल को पार करते समय खच्चर के धक्के से एक युवक बाइक समेत रावी नदी में गिर गया। जिससे वह रावी नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद वहां पर आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। उसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसएचओ भरमौर अजय कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में बहे युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन नदी का पानी मटमैला होने के कारण युवक का कोई भी नामोनिशान नजर नहीं आया। इसके अलावा नदी का बहाव भी काफी तेज था, जिसके कारण बहे तलाश करने में दिक्कत पेश आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे कश्मीर सिंह (34) पुत्र सोभन निवासी गांव निचली तियारी कंपनी में काम पर जा रहा था। उसी दौरान तियारी पुल के पास बाइक खच्चर का धक्का लगने अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत रावी नदी के तेज बहाव में बह गया। नदी का बहाव काफी तीव्र था जिसके कारण वह खुद को डूबने से नहीं बचा पाया। घटना के बाद गांववासी भी मौके पर पहुंच गए और नदी में बहे युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन शाम होने तक व्यक्ति को कोई नामोनिशान पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें