फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद

Thu, 11 Aug 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
स्थानीय आदर्श नगर में किराए पर रहने वाले बुजुर्ग दंपति के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। उनकी पहचान सतीश कुमार और राज रानी के तौर पर हुई है। पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी टू योगेश शर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शवों के पास से एक जहरीली दवा की शीशी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति बीते काफी समय से आदर्श नगर में किराए के मकान पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि मकान मालिक 25 जुलाई को पोंटा साहिब की यात्रा के लिए चले गए थे। वह जब बुधवार को वापस आए तो देखा के पूरे घर में बदबू फैली हुई थी।

जैसे ही मकान मालिक ने किराएदार बुजुर्ग दंपति के कमरे में झांककर देखा तो दोनों के शव जमीन पर पडे़ थे। मकान मालिक ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों और उनके पास से मिली जहरीली दवा की शीशी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


डीएसपी योगेश शर्मा का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि बुजुर्ग दंपति ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें