फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा के अकाउंट से निकाले डेढ़ लाख रुपये 

Sat, 21 May 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
विज्ञापन
ठगी - फोटो : demo
विज्ञापन
सवा साल से भूख हड़ताल पर बैठे सूरत सिंह खालसा के घर से चैक चोरी कर बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ थाना दाखा में मामला दर्ज किया है। आरोपी दंपति अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन


थाना दाखा के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि सूरत सिंह खालसा ने थाना दाखा में दी शिकायत में कहा था कि उन्होंने घर की जरूरतों के लिए एक्सेस बैंक के खाते की चेकबुक दस्तखत कर अपने पास रखी हुई थी। उसकी सेवा जालंधर का रहने वाला बलविंदर सिंह शाहकोट करता था। उसने अपनी पत्नी के साथ मिलीभगत कर चैक बुक में से एक चेक चोरी कर लिया और मंडी मुल्लांपुर की ब्रांच में से डेढ़ लाख रुपये निकलवा लिए।

इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि दाखा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद बलविंदर सिंह शाहकोट और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें