फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: दोस्ती के बाद स्नैपचैट पर बनाया अश्लील वीडियो, पैसे न देने पर कर दिया वायरल, केस दर्ज

Thu, 13 Jun 2024 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी मां का बुटीक है। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी जश्नदीप से 2023 में हुई थी। बाद में आरोपी ने उससे स्नैपचैट पर बातचीत शुरू कर दी। जश्नदीप ने उसे बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल की। उसने वीडियो कॉल पर उसके कपड़े भी उतरवा दिए।
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेहलों के आलमगीर इलाके में रहने वाले एक नौजवान ने बुटीक पर आने जाने के दौरान लड़की के साथ दोस्ती की। बाद में आरोपी सोशल मीडिया स्नैपचैट के जरिए लड़की से बात करने लगा और फिर उसे बहला फुसला कर कपड़े उतरवाते हुए की वीडियो बना ली। युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन


जब नाबालिग ने पैसे नहीं दिए तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी। जब वीडियो क्लिप नाबालिग के पास पहुंची तो उसने इसके बारे में अपने परिवार को बताया। जिसके बाद थाना डेहलों पुलिस के पास इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में आलमगीर के रहने वाले जश्नदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी मां का बुटीक है। वहीं उसकी मुलाकात आरोपी जश्नदीप से 2023 में हुई थी। बाद में आरोपी ने उससे स्नैपचैट पर बातचीत शुरू कर दी। जश्नदीप ने उसे बहला-फुसलाकर वीडियो कॉल की। उसने वीडियो कॉल पर उसके कपड़े भी उतरवा दिए। आरोपी ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग से युवती का नग्न वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसे मांगे। लड़की ने बताया कि उसके पास पैसे नहीं थे, जिसके चलते बदमाश ने 10 जून 2024 को उसका वीडियो वायरल कर दिया। जब वीडियो क्लिप उसके पास पहुंचा तो उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें