फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सिधवां नहर से मिला चार दिन से लापता मेडिकल स्टूडेंट का शव, आखिरी मैसेज था-थैंक्यू फॉर एवरीवन

Thu, 18 Dec 2025 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

अनुग्रह मारकर राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला था और सीएमसी अस्पताल में पढ़ाई करता था। वह हाॅस्टल में ही रहता था। अनुग्रह पर पढ़ाई का काफी प्रेशर था। चार दिन पहले वह अचानक से हाॅस्टल से गायब हो गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएमसी अस्पताल में बीडीएस की पढ़ाई कर रहे और हाॅस्टल से चार दिन से लापता चल रहे राजस्थान के बीकानेर निवासी अनुग्रह (21) का शव साउथ सिटी स्थित सिधवां नहर से मिला।
विज्ञापन


चार दिन तक पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन बुधवार की रात को किसी राहगीर ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला तो पता चला कि उक्त युवक मेडिकल स्टूडेंट है और चार दिन से लापता है। वह सीएमसी अस्पताल में पढ़ाई कर रहा है। जांच के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार को साैंप दिया। 


जानकारी के अनुसार अनुग्रह मारकर राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला था और सीएमसी अस्पताल में पढ़ाई करता था। वह हाॅस्टल में ही रहता था। अनुग्रह पर पढ़ाई का काफी प्रेशर था। चार दिन पहले वह अचानक से हाॅस्टल से गायब हो गया। उसके बाद उसके दोस्तों और कई लोगों को मैसेज मिला कि थैंक्यू फॉर एवरीवन। वह हाॅस्टल नहीं आया तो साथियों ने कॉलेज प्रबंधक को बताया। जिन्होंने इसकी जानकारी थाना डिवीजन तीन पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने अनुग्रह के परिवार वालों को भी सूचना दे दी थी। जिसके बाद अनुग्रह के पिता शैलेश परिवारिक सदस्यों के साथ लुधियाना पहुंचे। उन्होंने भी अपने तौर पर बेटे की तलाश की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था कि अनुग्रह कहां है। बुधवार को किसी ने शव देख पुलिस को बताया तो शव बाहर निकाल कर पता चला कि शव अनुग्रह का ही था। आशंका है कि अनुग्रह ने नहर में कूद कर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें