फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सनसनी: बंद घर से मिले बुजुर्ग दंपती के शव, 48 घंटे पहले गली में घूमते दिखे थे कुलदीप और हरमीत

Sat, 30 May 2026 04:17 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

कुलदीप सिंह और हरमीत कौर बेहद शांत स्वभाव के थे और दो दिन पहले तक उन्हें गली में टहलते हुए देखा गया था। शनिवार दोपहर को घर से असहनीय बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक शहर लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद पड़े मकान से बुजुर्ग पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। घर के भीतर से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद इलाके निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब मुख्य दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर हर कोई सन्न रह गया। मृतकों की शिनाख्त 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले तक सामान्य थी जिंदगी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुलदीप सिंह और हरमीत कौर बेहद शांत स्वभाव के थे और दो दिन पहले तक उन्हें गली में टहलते हुए देखा गया था। तब तक किसी अनहोनी का कोई अंदेशा नहीं था। शुक्रवार से लेकर शनिवार दोपहर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों ने समझा कि शायद उम्र के तकाजे के कारण दोनों घर के भीतर ही आराम कर रहे होंगे। शनिवार दोपहर को घर से असहनीय बदबू आने लगी। इसके बाद लोगों का माथा ठनका और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती तफ्तीश में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है, जिससे मामला और उलझ गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। आसपास के इलाकों और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि इन दो दिनों के भीतर घर में कोई बाहरी शख्स दाखिल हुआ था या नहीं। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें