फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में ऑटो ड्राइवर को गोली मारी

Sat, 31 Oct 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर चौक में शनिवार देर शाम मामूली झगड़े के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने दूसरे ऑटो ड्राइवर को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर खड़े पीसीआर मुलाजिम मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर लिया। मृतक की पहचान जमालपुर के एमआईजी फ्लैट के सुखदेव सिंह उर्फ बिल्लू (35) के रुप में हुई है। पुलिस ने गुरु नानक नगर निवासी तेजिंदर पाल सिंह उर्फ पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह उर्फ बिल्लू और पाल दोनों एक ही इलाके में ऑटो चलाते थे। शनिवार शाम दोनों जमालपुर चौक ऑटो स्टैंड पर खड़े हुए थे। इसी दौरान मामूली बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद अन्य चालकों ने बीच बचाव कराया। इसी दौरान आरोपी पाल ने अपने बेटे से घर में रखी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर मंगवा ली। उसके बाद आरोपी पाल ने बिल्लू पर दो गोलियां चलाई। बिल्लू घायल होकर वहीं गिर गया। अन्य लोगों ने बिल्लू को फोर्टिस अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि पुलिस ने पाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें