फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े ने छोटे भाई पर किया हमला, मामला दर्ज 

Sat, 27 Aug 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
गांव ख्यालाकलां में नहरी पानी के लिए हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई पर कृपाण से हमला करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़े भाई को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना सदर मानसा की पुलिस ने ख्यालाकलां के निवासी दर्शन सिंह पुत्र रूप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


दर्शन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी पानी की बारी के चलते अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ खेत को पानी लगाने गया था। वह लोग बारी के अनुसार नरमे को खेत को पानी लगा रहे थे और वहां आए पंच करोड़ी सिंह के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उसका बड़ा भाई स्बंस सिंह भी वहां आ गया।

उसने उन्हें पानी की बारी लेने का मजा चखाने की बात कहते हुए अपने मोटरसाइकिल के साथ बांधकर कृपाण निकालकर उस पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई कर्मजीत कौर पर भी उसने हमला कर दिया और शोर मचाने पर वहां से फरार हो गया। जख्मी हालत में उक्त दोनों को सिविल अस्पताल मानसा में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरबंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें