फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलदार साढ़े 13 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
घूस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर निगम से टीएस वन दिलाने के नाम पर साढ़े 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने बेलदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को निर्मल पैलेस के पास रिश्वत लेते पकड़ा। 
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने इस मामले में खुड्ड मोहल्ला के रहने वाले बेलदार अमरजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। 

विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि शिकायतकर्ता मेजर सिंह ने उन्हें शिकायत दी थी कि उसके पास डाबा इलाके में एक सौ गज का घर है। वह नगर निगम जोन सी में टीएस वन लेने के लिए गया। वहां पर उसकी मुलाकात अमरजीत सिंह के साथ हुई।
विज्ञापन


अमरजीत सिंह ने उससे सारे कागजात मंगवा लिए और उसे कहा कि उसकी फाइल तैयार कर टीएस वन दिला दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उसे 25 हजार रुपये बतौर रिश्वत के देने पड़ेंगे। बातचीत के बाद वह 15 हजार रुपये पर आ गया।

कुछ दिन बाद मेजर सिंह गया तो आरोपी ने कहा कि अभी टीएस वन बना नहीं है। आरोपी ने उससे फिर 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की तो मेजर सिंह ने उस समय 1500 रुपये पकड़ा दिए। उसके बाद मेजर सिंह ने अपने दोस्त परमिंदर सिंह को दी। 

परमिंदर ने पता कराया तो उसने मेजर से कहा कि आरोपी क्लर्क नहीं है, बल्कि नगर निगम में बेलदार है। उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस की टीम को दी। तय समय के मुताबिक मेजर सिंह आरोपी को सोमवार निर्मल पैलेस के पास पैसे देने के लिए गया तो विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें