फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी वर्दीधारी लुटेरों का स्केच तैयार

Tue, 14 Jul 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव/(लुधियाना)
विज्ञापन
विज्ञापन
जगरांव-मोगा नेशनल हाईवे पर सोमवार को वर्दीधारी लुटेरों द्वारा लूटी गई कैश वैन के मामले में जगरांव पुलिस ने संदिग्ध लुटेरों का स्केच तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, लेकिन लुधियाना देहाती के एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ समेत समूह जिला पुलिस अधिकारियों की टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

पुलिस ने कैश वैन के ड्राइवर, गार्ड और स्टाफ से पूछताछ के अलावा इस मामले में अब तक दर्जन संदिग्ध लोगों को काबू करके पड़ताल की है। मामले की जांच पर जालंधर रेंज के आईजी लोकनाथ आंग्रा भी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन



उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के अधिकारियों ने सीआईए में डेरा जमा रखा है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे जगरांव-मोगा हाईवे पर नाका लगा कर पुलिस वर्दी में खड़े लुटेरों ने एक्सिस बैंक की कैश वैन को चेकिंग के नाम पर रोका।

इसके बाद वैन को स्टाफ समेत अगवा करके नानकसर रोड पर ले गए और वैन में रखा सारा कैश लूट लिया। जगरांव थाना सदर पुलिस ने कैश वैन के स्टाफ सदस्य और गांव शंकर निवासी राम आसरा के बयान पर छह लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

कैश वैन लूटने के आरोपी लुटेरों द्वारा वारदात में उपयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार पर लगा नंबर भी जांच के बाद एक्टिवा स्कूटर का निकला। यह नंबर कैश वैन के स्टाफ ने पुलिस को बताया था।
विज्ञापन


परिवहन विभाग से जांच के बाद पता चला कि नंबर भी जाली था। जगरांव पुलिस ने पूछताछ के आधार पर वर्दीधारी लुटेरों के स्केच तैयार किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें