फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते चली गई मासूम की जान: पेड़ की छांव में सोता रहा पिता, मौत के मुंह में समा गई 14 माह की जीनत

Thu, 24 Apr 2025 05:22 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

खेलते-खेलते मासूम की जान चली गई। बच्ची का पिता पेड़ की छांव में सो रहा था और बच्ची मौत के मुंह में समा गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
विज्ञापन
बच्ची के शव को ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में ह्रदय विदारक घटना हुई है। यहां एक मासूम बच्ची की खेलते-खेलते पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची दोपहर में पिता के पास खेल रही थी। इसी बीच पिता की आंख लग गई। इसके बाद 14 माह की मासूम जीनत पानी की हौद में गिर गई। बच्ची के पानी में गिरने का पिता को पता नहीं चला और बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जब यह घटना घटी तो बच्ची का पिता सो रहा था। कुछ देर बाद बच्ची का ताऊ वहां पर पहुंचा तो उसने बच्ची के बारे में पूछा। इसके बाद उसकी तलाश की गई तो वह हौद में मिली। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार की है और वीरवार को थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बच्ची के ताऊ इरफान ने बताया कि वह मूल रूप से रामड़ा पार गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पसीना खुर्द में प्लेज की खेती कर रखी है। खेतों की देखभाल उसका छोटा भाई वाशिद भी करता है। बुधवार दोपहर को वाशिद पेड़ की छांव में बैठा था। उसके पास उसकी दो बेटियां खेल रही थी। कुछ देर बाद वाशिद की आंख लग गई और वह पेड़ के नीचे ही सो गया। इसी बीच छोटी बेटी 14 माह की जीनत खेलते-खेलते पास में ही बनी पानी की हौद में गिर गई। 
विज्ञापन


इरफान ने बताया कि करीब एक बजे वह खेत पर पहुंचा तो उसने वाशिद ने जीनत के बारे में पूछा तो वाशिद ने कहा कि उसे उसकी मां ले गई है। कुछ देर के बाद जीनत की मां भी वहां आ गई। उससे भी जीनत के बारे में पूछा तो उसने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही जीनत हौद में दिखाई दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें