फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों से हमला कर घर जा रहे दवा विक्रेता से नकाबपोश वाइक सवार लुटेरों ने लूटी 40 हजार रूपए की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा विक्रेता को घायल कर 40 हजार लूटे
विज्ञापन

नकाबपोश बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात तो अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। गांव मैलमा के निकट सोमवार की रात 9 वजे बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक दवा विक्रता को घायल कर दिया और करीब 40 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। घायल दवा विक्रेता को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव भलाण में दवा की दुकान करने वाले दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 9 वजे के करीब प्रति दिन की तरह अपने घर सनौली (हिमाचल) जा रहा था। दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने मैलमा की निकट अपनी बाइक मेरी मोटरसाइकिल के आगे लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक दोनों युवकों ने तलवारों से हमला करके घायल कर दिया और जाते समय उसकी जेब से लगभग 40 हजार रुपये मोबाइल छीन कर ले गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी रात के अंधेरे में नकाबपोश ट्रक चालक से भी नगदी लूटने की घटना घट चुकी है और उस घटना के आरोपी भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया घायल युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें