फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली दस्तावेज तैयार कर युवाओं को सेना में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के कर्नल की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने जाली दस्तावेज तैयार कर युवाओं को सेना में भर्ती करवाने वाले जालंधर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें एक आरोपी पूर्व सैनिक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि कितने युवा जाली दस्तावेज पर सेना में भर्ती में हो चुके हैं।
विज्ञापन

डिवीजन नंबर-5 में तैनात थानेदार चांद अहीर ने बताया कि सेना भर्ती दफ्तर लुधियाना में तैनात कर्नल विशाल दूबे ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि जालंधर निवासी सुरिंदर पाल निवासी चौमन और 103 इंवेंटरी बटालियन से पूर्व सैनिक महिंदर सिंह ने जाली दस्तावेज तैयार कर युवाओं को सेना में भर्ती कराया है। शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में यह नहीं बताया गया है कि कितने युवाओं को सेना में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले का पूरा रिकॉर्ड लेकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें