ट्रक से टकराई एक्टिवा, दो युवतियां घायल
तरनतारन। आइलेट्स सेंटर से वापस जा रही एक्टिवा सवार दो युवतियां सड़क हादसे में घायल हो गई। हादसा ट्रक को ओवरटेक करते हुआ।
बस अड्डा तरनतारन के पास निजी सेंटर से आइलेट्स की कक्षा लगाकर नवप्रीत कौर, कंवलप्रीत कौर (दोनों निवासी गांव जमस्तपुर) एक्टिवा नंबर पीबी 46 वाई 2266 पर वापस जा रही थीं। मोलसरी रिजोर्ट के पास ट्रक नंबर पीबी 05 एस 8878 को ओवरटेक करने के प्रयास में एक्टिवा बेकाबू होकर उसी ट्रक से जा टकराई। इससे दोनों युवतियां सड़क पर गिर गई। कुछ लोगों ने इस हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल की हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद साथ सोसायटी की टीम रमनीक सिंह खेड़ा, दलजीत सिंह अरोड़ा, गुरचरण सिंह गुलाटी, नवदीप सिंह हरनेजा की अगुवाई में पहुंची। नवप्रीत सिंह गोल्डी नामक कार सवार ने दोनों युवतियों को तरनतारन के गुरुनानक देव अस्पताल पहुंचाया। थाना सिटी के प्रभारी सुखराज सिंह ने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।