फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सरिया खरीदने वाला एक कबाडिय़ां गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के माल समेत कबाड़ी गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से दस क्विंटल चोरी का सरिया बरामद, साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चोरी का सरिया खरीदने वाले एक कबाड़ी को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने फोकल प्वाइंट एरिया से गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दस क्विंटल चोरी का सरिया बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने डाबा रोड निवासी कबाड़ी राम अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी जैन कालोनी निवासी मोनू की तलाश में जुटी हुई है। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश राय ने बताया कि सीआईए 2 की टीम रविवार को फोकल प्वाइंट इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाहरी राज्यों में ट्रकों से सरिया भर कर महानगर में पहुंचता है। वहां से कुछ लोग सरिया चोरी कर लेते है और आरोपियों को सस्ते भाव में बेच देते है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का सरिया बेचने के लिए जा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस को देख कर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी मोनू की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से चोरी का सरिया लेकर आगे किस व्यक्ति को बेचता था। पुलिस आरोपियों का पिछले रिकार्ड भी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें