बड़े सिलिंडरों में से गैस निकाल भरता था छोटे सिलेंडर, गिरफ्तार
पुलिस ने घर छापामारी कर आरोपी के कब्जे से सिलिंडर और गैस भरने वाली मशीन की बरामद
छोटे सिलिंडरों में गैस भर कर ब्लैक में था बेचता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बड़े सिलिंडरों में से गैस निकाल कर छोटे सिलिंडरों में भर कर ब्लैक में बेचने वाले एक आरोपी को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सलेम टाबरी की मनोज कालोनी स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो सिलिंडर, गैस भरने वाली मशीन और कंडा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने रमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि आरोपी अपने घर में ही नाजायज गैस निकाल कर छोटे सिलिंडर भरने का धंधा कर रहा है। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो सकता है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर पर छापामारी की तो आरोपी बड़े सिलिंडरों में से गैस निकाल कर छोटे सिलिंडर भर रहा था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि वह सिलिंडर किस व्यक्ति से लाता था।