मां के साथ सो रही बच्ची को उठाया, रेप की कोशिश
क्रासर
लोगों ने आरोपी को काबू कर किया पुलिस के हवाले
आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कूमकलां के एक गांव में युवक दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। वहां उसने दो साल की बच्ची को उठाया और उसे खेतों में ले गया। वहां पर आरोपी ने बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची के परिजनों ने सही समय पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोचा और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर हरविंदरपाल सिंह के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस के पास दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक रविवार रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए। दो साल की बच्ची भी अपनी मां के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी दीवार फांद कर उनके घर में घुस आया और बच्ची को उठाकर अपने साथ खेतों में ले गया। जब बच्ची को पास न देख मां नींद से जागी तो उसने शोर मचाया। इसी दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वह खेतों की तरफ दौड़े। जहां पर आरोपी बच्ची से रेप की कोशिश कर रहा था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई देसराज ने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।