फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग ट्रैक के पूर्व इंचार्ज की पत्नी ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग ट्रैक के पूर्व इंचार्ज की पत्नी ने बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। आरटीए के ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की एक महिला मुलाजिम की ओर से बुजुर्ग को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। महिला मुलाजिम द्वारा बुजुर्ग को थप्पड़ मारने के कारण हंगामे वाली स्थिति बन गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग अपना लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए ट्रैक पर पहुंचा। उसने दस्तावेज चेक करवाने के लिए खिड़की पर बैठी महिला मुलाजिम से संपर्क किया। इस दौरान काम में थोड़ा समय ज्यादा लगने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति ने काम जल्दी निपटाने की धौंस जमाने की कोशिश की। इसके चलते महिला मुलाजिम से तूं-तूं-मैं-मैं हो गई। बुजुर्ग ने महिला मुलाजिम से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। बात बर्दाश्त से बाहर होने के बाद महिला मुलाजिम ने बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिए जिससे माहौल खराब हो गया। मामला सहायक सेक्रेटरी आरटीए के पास पहुंचा। इसके बाद दोनों में समझौता करवा दिया गया। मामले संबंधी सहायक सेक्रेटरी आरटीए सुखविंद्र सिंह बराड़ से बात करनी चाही पर हो नहीं सकी। वहीं सूत्रों के अनुसार उक्त महिला मुलाजिम ट्रैक के पूर्व इंचार्ज की पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें