फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देखर गाड़ी छोड़ भागे तस्कर, 124 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
124 शराब की पेटियां बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रताप नगर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने गाड़ी भगा ली। जब पुलिस ने पीछा शुरू किया तो आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। जब पुलिस ने चेकिंग की तो गाड़ी से 124 पेटियां शराब की निकली। जिस पर फॉर सेल अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार की शाम को प्रताप नगर चौक के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बोलेरो वहां से गुजर रही थी। कांस्टेबल ने गाड़ी की चेकिंग के लिए चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी भगा ली। पुलिस ने भी आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। तभी राम नगर के पास आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर शराब बरामद हुई। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो लुधियाना नंबर की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी इतनी भारी मात्रा में शराब कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें