हेरोइन के साथ एक दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पुलिस की तरफ से चलाई जा रही नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम के तहत स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा व उनकी टीम ने सुभाना रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया था लेकिन उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा निवासी गांव राजपुरा झुग्गियां थाना सुभानपुर जिला कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पर पहले भी थाना करतारपुर में एनडीपीएस का मामला दर्ज है।