पुलिस ने नशा तस्कर दबोचा
क्रासर
आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद, दिल्ली से लाकर करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिल्ली से हेरोइन की खेप लाकर महानगर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले तस्कर को थाना सदर के अधीन आती चौकी ललतों की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में पीएयू के अंदर रहने वाले नरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांच अधिकारी चौकी ललतों कलां के इंचार्ज एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने ललतों चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी वहां से पैदल गुजर रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया। शक के बिनाह पर पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी दो महीने से नशीला पदार्थ सप्लाई करने का धंधा कर रहा था।
25 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
सीआईए टू की पुलिस ने कूमकलां के गांव मियानी में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गांव चौंता का रहने वाला बलजीत सिंह उर्फ काला अपने मोटरसाइकिल से वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी बाहरी राज्यों से हेरोइन लाकर महानगर के अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था।