फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट फैक्ट्री का शैड गिरने से काम कर रही लेबर के छह सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्टरी का शेड गिरने से लेबर के छह सदस्य घायल
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
स्थानीय अर्जुन नगर में रविवार सुबह एक बिस्कुट फैक्टरी का शेड गिरने से फर्श लगा रही लेबर के छह सदस्य घायल हो गए। उनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को सहारा जनसेवा के सदस्यों और अन्य लोगों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों की पहचान कल्पना, केसरी, रामअवतार, राकेश कुमार, जगसीर सिंह और कबीर के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची केनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ब्रिटेनिया बिस्कुट फैक्टरी में कुछ माह पहले ठेकेदार नच्छत्तर सिंह ने शेड डाला था। इसके बाद फैक्टरी में अन्य काम के लिए लेबर लगातार काम कर रही थी। रविवार को जब लेबर फर्श लगा रही थी तो अचानक से शेड लेबर पर आ गिरा। इससे उक्त छह लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही सहारा जनसेवा के सदस्या मौके पर पहुुंचे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं मौके पर पहुंची केनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना केनाल पुलिस का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किस की लापरवाही से उक्त घटना घटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें