फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: धार्मिक स्थल के पूर्व प्रधान ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में पूर्व सरपंच पर लगाया ये आरोप

Fri, 11 Jun 2021 02:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के लुधियाना में 65 साल के बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने सुसाइड नोट में पूर्व सरपंच पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस ने इसी आधार पर जांच भी शुरू कर दी है। मृतक का शव बरामदे में फंदे से लटकता मिला था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कालख निवासी अजीत सिंह (65) ने अपने घर पर मानसिक रूप से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें अजीत सिंह ने गांव के पूर्व सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि अजीत सिंह अकेला ही रहता था। वह गांव के आसपास ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी कर अपना गुजारा करता था।

अजीत सिंह गांव के गुरुद्वारा साहिब का प्रधान रह चुका है। अभी हाल ही में उसे प्रधान पद से हटाया गया है। गुरुवार सुबह उसके पड़ोस के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित कर जानकारी दी कि उसका शव बरामदे में फंदे पर लटका है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर शव के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें लिखा है कि गुरुद्वारा साहिब के रिकॉर्ड के संबंध में उसे गांव का पूर्व सरपंच मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। इस कारण अजीत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि अजीत सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जांच के बाद अगर कोई आरोप साबित होते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें