पेड़ से फंदा लगा मजदूर ने की आत्महत्या
मंडी गोबिंदगढ़। मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान अजीत कुमार निवासी गांव बुलरिया थाना तालग्राम जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश हाल आबाद गुरु रविदास धर्मशाला कच्चा दलीप नगर मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है।
पुलिस को दी गई सूचना में उमेश चंद पुत्र बनवारी लाल ने बताया कि मृतक उसका भतीजा है। अजीत की शादी करीब 6 महीने पहला मंजू देवी के साथ हुई थी। मजदूरी करने कवाला भतीजा अजीत कुमार कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह जैसे ही वह अपने काम पर पहुंचा तो घर से फोन आया कि अजीत ने पेड़ से फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर सहायक थानेदार गुरबचन सिंह ने उमेश के बयान पर लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दी है।