फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को मारने की देता था धमकियां, छह माह तक करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार को मारने की देता था धमकियां, छह माह तक करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

किशोरी की अश्लील फोटो खींच कर डाली सोशल मीडिया पर
केस दर्ज, तलाश में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। परिवार को जान से मारने की धमकियां देकर अमरपुरा इलाके में एक युवक ने किशोरी के साथ छह माह तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वीरवार को आरोपी पीड़िता के घर तेजाब लेकर पहुंच गया। जब पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बोबी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक वह इलाके में ही स्थित एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। पिछले काफी समय से आरोपी उसे परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी समय तक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी थी। उसके बाद आरोपी पीड़िता पर दबाव बनाने लगा कि वह उसके साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने मना किया तो वीरवार को आरोपी तेजाब लेकर घर पहुंच गया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें