फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो गैंग के सदस्यों ने सवारी से की लूट और हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

ब्राउन रोड पर दिन दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने किया मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑटो में बैठी सवारी को सुनसान जगह पर रोक हथियार दिखाकर लूटना वाले ऑटो गैंग के दो सदस्यों ने एक सवारी को लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में माछीवाड़ा साहिब के रहने वाले सुरिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सुरिंदर सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक वह खेतीबड़ी करता है। बुधवार को लुधियाना किसी काम से आया हुआ था। उसने समराला चौक से लोकल अड्डा की तरफ जाने के लिए ऑटो किया। जब ऑटो ब्राऊन रोड पर पहुंचा तो उसमें पहले से सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने उसे पीटकर उसके हाथ में पहनी हुई सात ग्राम सोने की अंगुठी और एक हजार रुपये लूट लिए। उसे धक्का देकर ऑटो सहित फरार होने में कामयाब हो गए। सुरिंदर ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। ऑटो का नंबर नोट कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें