फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मदद के लिए रोका था बाइक, साथियों ने घेर की थी लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने मदद के लिए रोकी बाइक, साथियों ने घेर की थी लूटपाट
विज्ञापन

महिला सहित पांच आरोपियों को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए 23 हजार रुपये और अन्य सामान हुआ बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जालंधर बाईपास के पास स्थित बेस्ट प्राइज के नजदीक दो दिन पहले महिला की मदद से फैक्टरी मालिक को घेरकर लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से पुलिस ने लूटपाट में इस्तेमाल की गई दो बाइक, 23 हजार रुपये, मोबाइल फोन, सोने की मुंद्री और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला पीरुबंदा निवासी सतपाल उर्फ नवी, रमनदीप सिंह उर्फ नबी, अशोक नगर निवासी सुनील कुमार उर्फ सैम, जस्सियां निवासी लखविंदर सिंह उर्फ प्रीत और जस्सियां रोड स्थित रजोरी गार्डन निवासी प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार अदालत में पेश उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि यादव इंटरप्राइजेज के मालिक गांव भोरा निवासी रापेश यादव ने पुलिस को बताया था कि वह चार मई की रात को अपने बाइक पर सवार हो घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह बेस्ट प्राइस के पास पहुंचे तो एक महिला ने उसे रोका। जब उसने बाइक रोकी तो बाइक सवार चारों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसकी जेब से करीब 74 हजार रुपये लूट लिए। जाते हुए उसके हाथ में पहनी हुई मुंद्री व मोबाइल फोन भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें