फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौज में भर्ती के नाम पर 2.50 लाख रुपए की मारी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। फौज में भर्ती करवाने का झांसा देकर 2.50 लाख ठगने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना पुराना शाला की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में तरलोक सिंह निवासी पखोवाल कुल्लियां ने बताया कि बूटा सिंह वासी मुन्नण कलां ने उसके लड़के जोबन सिंह को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर उनसे 2.50 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने लड़के को फौज में भर्ती नहीं कराया। इसके एवज में बूटा सिंह ने अपने एक पांच मरले प्लाट का इकरारनामा उनके नाम कर दिया। बाद में जमीन का कब्जा तालिब मसीह वासी मुन्नण कलां को दे दिया। अएएसआई गुरनाम सिंह बताया कि जांचके बाद बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें