फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और चोरी की वारदातें करने वाले गिरोह के आठ युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और चोरी करने वाले गैंग के आठ सदस्य काबू
विज्ञापन

दो कार, 12 एलईडी., 3 म्यूजिक सिस्टम और कपड़े बरामद
डेढ़ दर्जन से ज्यादा वारदातें कर चुके है, 14 घटनाएं हुई हल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना । शहर के अलग-अलग इलाकों में लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातें करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को थाना सदर की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से 14 वारदातें हल हुई है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी नवां शहर का रहने वाला राहुल राणा, दुगरी का कुलवीर सिंह, जालंधर का दिनेश कुमार उफज् नंदू, विजय नगर का हैदर अली उफज् अली, फुल्लांवाल का साहिल, चंडीगढ़ रोड़ का आसब हुसैन उफज् राजा, फुल्लांवाल का लखबीर सिंह और राहों रोड़ का विनू उर्फ मोनू है। आरोपियों से चोरी की जेन कार, 12 एलईडी, 10 मोबाइल, 3 म्यूजिक सिस्टम और 190 पीस रेडीमेड कपड़ों के बरामद हुए है।
एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया चार दिनं पहले थाना सदर के इलाके में एक युवक से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया था। मामले में पुलिस जांच कर रही थी, तब पुलिस को राहुल राणा पहजान में आया। चौकी ललतों की पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह अकेला नहीं है। उसके साथ पूरा गिरोह है। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के आठ युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी सभी युवक 18 से 20 की उम्र के हैं। आरोपी स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों में माहिर है। आरोपियों ने सराभा नगर, डीएमसी रोड, किचलू नगर, फुल्लांवाल, टिब्बा रोड, पीएयू के इलाकों में वारदातें की है। आरोपी वारदातें चोरी री कार पर ही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया थाना सदर के इलाके में अंशुल जैन के बेटे से मोबाइल स्नैचिंग का मामला, थाना पीएयू के इलाके में इलेक्ट्रानिक शोरूम में हुई चोरी, फुल्लांवाल चौक पर फाइनेंसर से लूट, थाना टिब्बा के इलाके में रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी के अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई 10 स्नैचिंग के मामले हल हुए है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और भी वारदातें हल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें