फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरुम की दीवार तोड़ गाड़ी में कपड़े लोड कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शोरूम की दीवार तोड़ लाखों के कपड़े चोरी
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कुछ दूरी पर प्लाट में मिली, फुटेज में कैद हुए चोर
दस से 12 लाख रुपये के कपड़े, छह हजार नकद और अन्य सामान था शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जनता नगर एटीआई रोड पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में चोर गिरोह के सदस्यों ने धावा बोल दिया। चोर खाली प्लाट से दीवार तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। उसी दीवार के साथ आरोपियों ने गाड़ी लगाई और एक गाड़ी भर कर कपड़े की ले गए। घटना का पता बुधवार की सुबह उस समय चला जब दुकानदार दुकान के अंदर दाखिल हुआ। सूचना मिलने के बादथाना शिमलापुरी की पुलिस और फिंगर प्रिटं एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक संजीव की शिकायत पर अमामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फैबिया लाइफ स्टाइल के नाम से कपड़े का शोरूम चलाने वाले संजीव कुमार ने बताया कि दुकान के साथ एक खाली प्लाट है। मंगलवार की रात चोरों ने खाली प्लाट की तरफ से दीवार में सेेंध लगा दी और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने गाड़ी प्लाट में लगाई और आरोपी कपड़े गाड़ी में लोडकर फरार हो गए। इसके अलावा चोर गल्ले में पड़ी छह हजार रुपये की नकदी, लैपटाप, टैब, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की कोशिश की तो पता चला कि आरोपी डीवीआर भी अपने साथ ले गए है। संजीव के मुताबिक कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लाट में डीवीआर पड़ी मिली। उन्होंने डीवीआर डाल कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो चोर गिरोह के सदस्य उसमें कैद हो गए थे। उन्होंने कहा कि सारा रिकार्ड पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया पुलिस ने संजीव की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। उसमें से कुछ क्लू मिले है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें