फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला से आई थी रिश्तेदार के घर, लुटेरों ने गले से छीन ली चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के गले से चेन झपटी
विज्ञापन

बाइक सवारों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज, तलाश जारी
गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कुछ दिन पहले पटियाला से गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में स्थित रिश्तेदारों के घर आई एक महिला की बाइक सवार दो लुटेरों ने चेन छीन ली। जब तक महिला कुछ कर पाती आरोपी वहां से फरार हो गए थे। उसने तुरंत इस बारे में अपने रिश्तेदारों के घर बताया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पटियाला की कृष्णा स्ट्रीट में रहने वाली वंदना की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरा गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वंदना के मुताबिक वह कुछ दिन पहले लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। मंगलवार की शाम को वह घर के पास ही स्थित एक पार्क में सैर करने के लिए चली गई। सैर करने के बाद जब वह घर जाने लगी तो बाइक सवार लुटेरा गिरोह के दो सदस्य पीछे से आए। उन्होंने वंदना के गले में पहनी हुई सोने की चेन झपट ली। वंदना एकदम से घबरा गई। उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रेशम सिंह का कहना है कि जहां वारदात हुई वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। अभी कोई क्लू नहीं मिला है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें