फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच में करोड़ों का घोटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में करोड़ों का घोटाला
विज्ञापन

पुलिस ने कैशियर और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार
रिटायर्ड मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक करोड़ का घोटाला सामने आने के बाद पुलिस ने बैंक के कैशियर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बैंक के पूर्व चीफ मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में बैंक के खजानची और कई अन्य लोगों ने मिलकर एक करोड़ दस लाख अठारह हजार तीन सौ चौदह रुपये की हेराफेरी की है। डीएसपी संदीप वडेरा ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बैंक के क्लर्क (कैशियर) सुनील जैन और उसकी पत्नी मीनाक्षी को गिरफ्तार करके प्राथमिक पूछताछ शुरू की है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में परगट सिंह, रीटा रानी और बैंक के रिटायर्ड चीफ मैनेजर सुरिंदरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ कैशियर सुनील जैन ने आरोप लगाया कि उसने बैंक के किसी भी काम में धोखाधड़ी नहीं की है। बैंक के मैनेजर ने उसे फंसाया है। उसने दावा किया कि उनकी ओर से जो लोन दिया गया उसमें सही तरीके से कार्रवाई की गई है।
-----------
फोटो:19एसजीआरपी01-संगरूर बैंक में घोटाला करने के आरोप मेंकाबू किए कैशियर व उसकी पत्नी पुलिस पार्टी के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें