फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने एक्टिवा में मारा बाइक, फाइनांसर से 22 हजार और एक्टिवा लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिवा में टक्कर मार फाइनेंसर से 22 हजार, एक्टिवा लूटी
विज्ञापन

रविवार की देर रात बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ब्याज के पैसे इकट्ठा कर घर जा रहे फाइनेंसर को रविवार देर रात बाइक सवारों ने टक्कर मार कर उससे 22 हजार रुपये, मोबाइल फोन और एक्टिवा लूट ली। जब तक फाइनेंसर कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक लगने से घायल हुए फाइनेंसर गुरदीप सिंह को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने गुरदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरदीप सिंह की शिकायत के मुताबिक वह फाइनेंस का काम करता है। वह डेली बेस पर पैसे देता है और रोजाना इकट्ठा करने के लिए जाता है। रविवार रात को भी वह पैसे इकट्ठा कर अपनी एक्टिवा पर घर जा रहा था। रास्ते में लोहारा राम नगर के पास दो बाइक सवार युवक उसके पीछे लग गए। वह उनसे बचता हुआ जा रहा था। स्टार पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवारों ने बाइक एक्टिवा में दे मारी। गुरदीप सिंह नीचे गिर कर घायल हो गया। लुटेरों ने गुरदीप सिंह के पास जेब में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल फोन, एक्टिवा में रखे 12 हजार रुपये और एक्टिवा लेकर फरार हो गए। गुरदीप ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें