फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने दिमागी परेशानी तो युवक ने काम की परेशानी को लेकर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और नाबालिग लड़की ने लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के ढंढारी कलां इलाके में बुधवार देर रात काम न चलने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं वीरवार सुबह दिमागी रूप से परेशान किशोर ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्रेम नगर इलाके में रहने वाला दीपक कुमार (26) एक निजी फैक्टरी में काज-बटन का काम करता था। वे छह भाई थे और वह तीसरे नंबर पर था। वह रात को देरी से सोता था और देरी से ही सुबह उठता था। कुछ दिनों से दीपक का काम अच्छे से चल नहीं रहा था। इस कारण उनका खर्च भी पूरा नहीं हो पा रहा था। इस कारण वह परेशान था लेकिन उसने अपनी इस परेशानी का कारण किसी को नहीं बताया। बुधवार रात को वह परिवार वालों के साथ खाना खाकर सोने के लिए चला गया। रोजाना की तरह देरी से उठने के कारण सुबह 11 बजे तक तो परिजन उसे उठाने के लिए नहीं गए। जब वह दोपहर तक नीचे नहीं आया तो परिजन उसे जगाने के लिए गए। अंदर उसका शव फंदे से लटका था। पुलिस अब शुक्रवार को दीपक के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ढंढारी खुर्द के प्रेम कालोनी इलाके में रहने वाली नाबालिग खुशबू (16) ने वीरवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। खुशबू कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। उसके माता-पिता अपने-अपने काम पर चले गए। पीछे से खुशबू ने घर में चुन्नी के सहारे फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी बुआ सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें