फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख ठगे, मां-बेटी पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख ठगे, मां-बेटी पर केस
विज्ञापन

जांच के नाम पर निकला एक साल, आठ माह पहले शिकायतकर्ता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने पर डिविजन नंबर 5 पुलिस ने मां और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रोचक बात है कि पुलिस ने यह मामला एक साल की जांच करने के बाद दर्ज किया है। जबकि मामले की शिकायत करने वाले व्यक्ति की आठ महीने पहले मौत हो चुकी है। समाचार लिखे जाने तक मामले के किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सोढिया का (मोगा) निवासी जगजीत कौर ने बताया कि उसका भाई हरदीप सिंह काफी समय पहले आस्ट्रेलिया गया था, लेकिन वहां पर पीआर नहीं मिलने के कारण वापस लौट आया था। उसके पिता अजैब सिंह चाह रहे थे कि उनका बेटा वापस आस्ट्रेलिया चला जाए। लुधियाना के हैबोवाल निवासी डेजी का मायका परिवार उनके गांव में रहता है। इसलिए उनके घर आना जाना था। डेजी की बेटी संध्या ने आइलेट्स कर रखी थी। उक्त आरोपियों ने बताया कि उनकी बेटी आस्ट्रेलिया जा रही है, अगर वह चाहे तो हरदीप सिंह को साथ शादी कर साथ ले जाएगी। उसके पिता अजैब सिंह इस बात के लिए मान गए। आरोपियों ने उनसे चार लाख रुपये देने की मांग रखी। उसके पिता ने सारा पैसा उन्हें दे दिया। इसके बाद उन्होंने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया। उन्होंने पैसा वापस करने की बात कही, तो आरोपियों ने कोई जवाब तक नहीं दिया। आखिरकार उसके पिता ने 12 जनवरी 2018 को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। पैसा नहीं मिलने के गम उसने पिता अजैब सिंह लगभग आठ महीने पहले मौत हो चुकी है। थाना डिविजिन नंबर पांच पुलिस ने आखिरकार एक साल की जांच के बाद आरोपी संध्या और उसकी मां डेजी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें