फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों के साथ युवक का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में तेजधार हथियारों के साथ युवक का कत्ल
विज्ञापन

खूनदान कर अपने दोस्त को मिलने धारीवाल बस स्टैंड पर गया था मृतक
पिता के बयान पर चार के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना धारीवाल में पुरानी रंजिश के चलते तेजधार हथियारों के साथ एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि उसके दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक अपने दोस्तों के साथ खूनदान करने के बाद अपने एक अन्य दोस्त को मिलने धारीवाल पहुंचा था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गांव सेखवां निवासी सुखजिंदर सिंह उर्फ सुख पुत्र अवतार सिंह के रूप में हुई है। सुखजिंदर सिंह के पिता अवतार सिंह ने बताया कि बुधवार को उसका इकलौता बेटा सिविल अस्पताल बटाला में खूनदान करने अपनी कार पर गया था। सुखजिंदर सिंह के साथ उसके दो दोस्त मनदीप सिंह पुत्र सुलखन सिंह निवासी डेयरीवाल दरोगा व शमशेर सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी जोगीचीमा भी उसके साथ थे। बाद दोपहर मनदीप को किसी दोस्त का फोन आया कि वो धारीवाल में है और उसे सुखजिंदर की गाड़ी की जरूरत है। जिसके बाद वह लोग धारीवाल टैक्सी स्टैंड पहुंचे, जहां उन पर गुरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी छीना रेल वाला, बाज सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी गांव संधवां तथा दो अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी हरित शर्मा ने बताया कि अवतार सिंह के बयान पर देर रात गुरजीत सिंह और बाज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द आरोपी गिरफ्त में होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें