फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौंक के लिए अपने पास रखने थे नाजायज हथियार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शौक के लिए अपने पास रखता था हथियार, गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बरामद किए 32 बोर के दो रिवाल्वर
आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बॉर्डर स्टेट से अवैध हथियार लाकर अपने पास रखने वाले युवक को थाना डिवीजन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंद्र नगर पुली के पास से गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो रिवाल्वर 32 बोर बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रीत नगर स्थित वर्मा शर्मा कालोनी के रहने वाले लविश कुमार ग्रोवर के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रामपाल ने बताया कि पुलिस पार्टी चंद्र नगर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजर रहा था तो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर की रिवाल्वर बरामद हुई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पिता की पिंडी गली में दवाओं की दुकान है। आरोपी भी पहले दवा सप्लाई करता था। वह जिम के लड़कों को नशीली दवाएं सप्लाई करने के आरोप में भी नामजद रह चुका है। आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को हथियार रखने का शौक था। उसका लाइसेंस नहीं था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने जम्मू के बार्डर एरिया से हथियार लाकर अपने पास रख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें