फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक को रास्ते में घेर की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में दोस्त को मार डाला
विज्ञापन

मोबाइल चोरी की पुलिस में की थी शिकायत, तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
खाली प्लॉट से मिला विशाल का शव, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मोबाइल चोरी की पुलिस में शिकायत करने पर तीन युवकों ने अपने साथी की हत्या कर दी। इसके बाद शव शेरपुर की मछली मार्केट के खाली प्लॉट में फेंक दिया। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान ईस्टमैन चौक के पास रहने वाले विशाल कुमार (18) के तौर पर हुई है। पुलिस ने विशाल के पिता शंभू नाथ की शिकायत पर मोहम्मद मंसूर, मोहम्मद मशरूद और शफीक अहमद उर्फ चांद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी साउथ धर्मपाल ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर का रहने वाला है। यहां पर वह झुग्गी में रहते हैं और इलाके में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। कुछ दिन पहले विशाल के दोस्त राजा का आरोपियों ने मोबाइल चोरी कर लिया था। इसके बारे में राजा ने उसे बता दिया। विशाल ने उनसे फोन मांगा तो आरोपियों ने फोन वापस नहीं किया। विशाल ने उन्हें धमकी दी कि वह इस बारे में पुलिस से शिकायत करेगा। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वह उसे नहीं छोड़ेंगे। शनिवार रात वह प्लॉट में बैठे थे। इसी दौरान विशाल भी वहां से गुजर रहा था। फोन की शिकायत पुलिस को करने की बात पर उन्होंने विशाल को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे लाठियों से इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपियों ने शव खाली प्लॉट में फेंक दिया और फरार हो गए। रविवार दोपहर तक विशाल के न मिलने पर उसके परिवार वाले इधर-उधर ढूंढने लगे। इसी दौरान किसी ने खाली प्लॉट में शव देखकर शोर मचा दिया। एसीपी धर्मपाल ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें