फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन सप्लाई करने में देती थी पति का साथ, दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
80 ग्राम हेरोइन समेत दंपति गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों आरोपी दो दिन के रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दिल्ली से हेरोइन की खेप लाकर लुधियाना में बेचने वाले दंपति को एंटी नार्कोटिक्स विभाग की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शिमलापुरी के मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी प्रिंस कुमार और उसकी पत्नी शबनम उर्फ सीवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने बस्ती जोधेवाल चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान आरोपी वहां से अपनी वरना कार में सवार होकर जा रहे थे। शक के आधार पर उनकी गाड़ी रोकी गई। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों का एक बुटीक भी है। आरोपी प्रिंस के खिलाफ पहले शराब तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। शराब तस्करी में पैसे नहीं बनते थे तो उसने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। वह हरजीत नाम के व्यक्ति से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था, लेकिन वह गिरफ्तार हो गया तो आरोपी ने दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई शुरू कर दी। आरोपी की पत्नी दिल्ली से हेरोइन लाने में उसकी मदद करती थी। अगर जरूरत पड़ती तो वह सप्लाई करने पति के साथ खुद जाती थी। दोनों आरोपी बीते करीब एक साल से नशा तस्करी का धंधा करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें